देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर निर्वाचन विभाग ने निगरानी और सख्त कर दी है। सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के आयुक्तों के साथ देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारियों ने SIR के तहत दावों और आपत्तियों के निस्तारण की अब तक की स्थिति और आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दावों और आपत्तियों की नियमानुसार सुनवाई की जाए। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है….तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई होगी।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और निर्धारित नियमों के अनुसार आगे बढ़ाया जाए….ताकि मतदाता सूची को लेकर किसी तरह की समस्या न रहे।
राजनीतिक दलों और मीडिया से संवाद के निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि SIR अभियान को लेकर राजनीतिक दलों और मीडिया के साथ नियमित संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी समय-समय पर साझा की जानी चाहिए….जिससे लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके।
फॉर्म 6, 7 और 8 के निस्तारण की समीक्षा
बैठक में फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के निस्तारण की भी विस्तार से जानकारी ली गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन बूथों पर 4 प्रतिशत से अधिक नाम जुड़ने और 2 प्रतिशत से अधिक नाम हटने की संभावना है…ऐसे बूथों की संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO) द्वारा व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की जाए।
ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
आयुक्तों को लगातार फील्ड विजिट के निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप के हाल के जिलों के भ्रमण का फीडबैक भी लिया। उन्होंने दोनों मंडलायुक्तों को SIR अभियान की प्रगति पर नजर रखने के लिए लगातार फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, दोनों मंडलायुक्त और संबंधित जिलाधिकारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..
उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश
नैनीताल : वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग
29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार, हरिद्वार में उद्योगों को लेकर बोले सीएम धामी
नैनीताल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 258 चालान और 73 वाहन किए सीज 
