उत्तराखंड SIR : वर्ग विशेष की सहानुभूति बटोरने के लिए कांग्रेस ने SIR को बनाया मुद्दा: BJP
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि एक वर्ग विशेष समुदाय की सहानुभूति लेने के लिए कांग्रेस ने SIR को मुद्दा बनाया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर जो आरोप लगाया है कि वो फर्जी आपत्तियां लगवा रही है वो सरासर गलत है जबकि सच ये है कि ये आपत्तियां स्वयं कांग्रेस ने लगाई है और अब उसे मुद्दा बना कर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।
बीजेपी के महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि SIR एक निर्वाचन प्रकिया है उसमें किसी पार्टी का दखल नहीं होता जो सही जो गलत है वो सामने आ जाता है।
श्री बंसल ने कहा कि कांग्रेस ,आपत्तियों को लेकर राजनीति कर रही है जबकि उन नामों को लेकर खामोश क्यों है जोकि उत्तराखंड से लगे यूपी के जिलों की मतदाता सूची में भी दर्ज है और उत्तराखंड में भी दर्ज है। इन नामों को उत्तराखंड से हटाया जाना चाहिए क्योंकि उत्तरप्रदेश में एसआईआर की प्रकिया पहले पूरी हो चुकी है।
श्री बंसल ने कहा कि हरिद्वार नैनीताल उधम सिंह नगर देहरादून पौड़ी गढ़वाल में ऐसे हजारों नाम निर्वाचन अधिकारियों की जांच पड़ताल में सामने आए है , यानि वो यूपी में भी वोट देते है और उत्तराखंड में दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे नामों पर चुप हो जाती है क्योंकि एक वर्ग विशेष उसे अपना वोट बैंक नजर आता है और इस बारे में एक भी ज्ञापन उसके द्वारा प्रशासन को अथवा निर्वाचन अधिकारियों को नहीं दिया गया है।
श्री बंसल ने कहा कि बीजेपी पारदर्शी लोकतंत्र में विश्वास रखती है और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है और दोहरे वोटर के दम पर चुनाव लड़ना चाहती है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों पर अनैतिक दबाव डाला जा रहा है और हकीकत से मुँह मोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बंगाल बिहार में भी कांग्रेस ने यही राजनीति की थी और एक वर्ग विशेष समुदाय को खुश करने के लिए राजनीति की थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय 
