haridwar news

उत्तराखंड: यहाँ भीषण आग लगने से सात दुकानें जलकर हुई खाक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: शहर के ललतारा पुल के पास देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से सात दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान राख हो गया। इस हादसे के बाद छोटे दुकानदारों के रोजी-रोटी पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक एक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास की सभी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरे दुकान का हिस्सा जल गया।

ADVERTISEMENTS

आग लगने की सूचना पाकर दुकानदार मौके पर पहुंचे। अपने सामने दुकानें जलती देख कई लोग बिलख पड़े। ये सभी अस्थाई दुकानें थीं और लोग इन्हीं से अपना छोटा-मोटा रोजगार चला रहे थे। आग में सारा सामान जलने के बाद दुकानदारों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : सीमा पर सरकार: नेपाल बॉर्डर से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक

सीएफओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया यह शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ प्रतीत होता है, लेकिन आग लगने की पूरी जांच की जा रही है।”

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें