- हरिद्वार में सनसनीखेज वारदात : घर में घुसकर लड़की को मारी गोली, हमलावर फरार
हरिद्वार- उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में सनसनीखेज़ वारदात हुई है यहां एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उस पर फायर झोक दिया,गोली लगने के बाद गम्भीर अवस्था मे अस्पताल ले जाई गयी जहां युवती की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है उपचार जारी है। वहीं आरोपी हमलावर अभी तक फरार बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद की है जहां 20 साल की मीनाक्षी नाम की लड़की अपने किराए के घर में मौजूद थी। तभी वहां पहुंचे अतुल नाम के एक युवक ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया। लहूलुहान हालत में युवती को सिडकुल स्थित मेट्रो अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला लड़की और लड़के के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, मीनाक्षी और अतुल दोनों बिजनौर जिले के रहने वाले है और सिडकुल की फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। हालांकि युवक ने लड़की को गोली क्यों मारी ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। उधर अस्पताल में लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। गम्भीर रूप से घायल युवती की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में रेफर किया गया है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी 

