देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के क्रियान्वयन की जमीनी पड़ताल के लिए शुक्रवार को देहरादून जिले के रायपुर ब्लॉक के खैरीमान सिंह में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय शिविर का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में जन-समस्याओं के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया और अभियान के संबंध में ग्रामीणों और अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि जन-कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुँच सके। शिविर के दौरान 102 दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-समस्याओं का समाधान त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है….इसलिए इसे संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और प्रभावशीलता के साथ लागू करना आवश्यक है।
इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, ब्लॉक प्रमुख सरोजिनी ज्वाड़ी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम हरि गिरि, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 
