LOCKDOWN 4. 0-उत्तराखण्ड में नैनीताल के ग्रामीणों ने लॉक डाउन (LOCKDOWN) का पूरा फायदा उठाते हुए प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया और बरसाती पानी एकत्रित करने के लिए चाल खाल(पौंड)बना डाले ।नैनीताल जिले में ओखलकांडा ब्लाक के नाई गांव में स्थानीय युवकों ने अपने गांव के पास जंगल में नौलौं और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए चाल खाल खन्तियां तैयार की । ग्रामीण युवाओं ने इन कई जलाशयों में लगभग 5,000 से 12,000 लीटर पानी संचित करने की व्यवस्था की है । पहाडों में ढलान के कारण बरसातों में बारिश का पानी सीधे बह जाता है । पानी को रोकने के लिए ये चाल, खाल और खन्तियां तैयार की गई है ।
युवा साथियों के सहयोग से इन जलाशयों का निर्माण किया गया है । गांव के पर्यावरण प्रेमी लोगों के साथ मिलकर इन युवकों ने हरियाली को बचाने के लिए ये कदम उठाया है । पर्यावरण को बचाकर जल संचय करने से यहाँ की हरियाली भी बरकरार रहेगी । कोरोना महामारी के दौर में किये जा रहे काम के कारण लांकडाउन में पूर्ण सोशियल डिस्टैन्सिंग का पालन करते हुए निर्माण किया जा रहा है । इससे पहले भी ग्रामीणों ने खाली समय में एकजुट होकर अपने घरों को जाने वाली कच्ची सड़कों को पक्का कर दिया था ।
CORONA UPDATE- नैनीताल में कोरोना शतक के साथ टॉप पर, बाकी जिलों का भी देखिए आंकड़ा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
