Dehradun news- उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानों के मीडावाला मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे एक डंपर में जबरदस्त तरीके से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, देर शाम एक डंपर ट्रक संख्या uk 07 cb 4069 थानों से भानियावाला की ओर आ रहा था और एवेंजर बाइक uk 07fe 3086 भानियावाला से थानों की ओर जा रहे थे।जैसे ही बाइक सवार मीडावाला के समीप पहुंची, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर जबरदस्त तरीके से डंपर में टकरा गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए, और बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से हिमालयन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर शुभम धुमाल पुत्र मदनलाल डोभाल उम्र 23 वर्ष अथूरवाला डोईवाला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और विजेंदर सिंह पुत्र विक्रम सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी अथूरवाला डोईवाला का उपचार जारी है। घटनास्थल पर पहुंची रानीपोखरी पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
