- किच्छा में सड़क हादसे में नपं अध्यक्ष के पुत्र समेत दो की मौत
किच्छा- एनएच-74 पर घने कोहरे के बीच एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में यूपी के जिला पीलीभीत की जहानाबाद नगर पंचायत की अध्यक्ष के पुत्र समेत दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे में तीसरा युवक घायल हुआ है। है। पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम कराया है।
मंगलवार रात जहानाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष ममता गुप्ता पत्नी दुर्गा चरण गुप्ता उर्फ अन्ना निवासी मुख्य बाजार कटरा जहानाबाद (पीलीभीत) का बेटा शिवा गुप्ता (24 वर्ष) फॉरच्यूनर कार से अपने मित्र आसिफ (32 वर्ष) पुत्र जमील रहमान निवासी बाईपास रोड, नई बस्ती, नवाबगंज जिला बरेली और शिवा गुप्ता पुत्र रमेश चंद्र गुप्ता नवाबगंज जिला बरेली के साथ किच्छा की ओर से सितारगंज की तरफ जा रहा था। कहा जा रहा है मंगलवार रात लगभग ढाई बजे एनएच- 74 पर उत्तमनगर से पहले पेट्रोल पंप के सामने उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकरभाग गया।
कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सीओ सितारगंज ओमप्रकाश शर्मा, किच्छा कोतवाल सुंदरम शर्मा ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरो ने शिवा गुप्ता पुत्र ममता गुप्ता और आसिफ को मृत घोषित कर दिया।
बहन का हल्द्वानी से तय था रिश्ता, आज थी गोदभराई
जहानाबाद/किच्छा, हिटी। उत्तराखंड के किच्छा में जहानाबाद की चेयरमैन ममता गुप्ता ता के पुत्र शिवा गुप्ता की मौत की सूचना मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को शिवा की बहन शिल्पी गुप्ता की गोदभराई की रस्म होनी थी। घर में उसकी तैयारी चल रही थी। शिल्पी का विवाह उत्तराखंड के हल्द्वानी में तय हुआ है। गुरुवार को माधौटांडा रोड पर स्थित एक रिजॉर्ट में गोदभराई की रस्म होनी थी। उससे पहले ही बुधवार तड़के आई मनहूस खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
किच्छा। घटनास्थल के सामने पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसमें घटना के समय घना कोहरा दिखाई दिया। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के भूसे के खाली ट्रक के पीछे घुसने से हादसा हुआ है।
परिवार में शिवा के पिता दुर्गाचरण गुप्ता, मां ममता गुप्ता, भाई शगुन गुप्ता और बहन शिल्पी गुप्ता हैं। पूरा परिवार शिल्पी की गोदभराई की तैयारियों में जुटा हुआ था। शिवा मंगलवार दोपहर घर से निकला था। इसके बाद वह पीलीभीत आया। यहां से वह बरेली के नबावगंज में अपने मित्र शिवा और
आसिफ के यहां गया। वहां से तीनों को लेकर उत्तराखंड के किच्छा में गया। किच्छा से वापस आते वक्त उसकी कार के ट्रक से टकरा जाने के कारण मौत हो गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मसूरी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट के प्रयास रंग लाए, विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे निर्माण की मिली मंजूरी
उत्तराखंड: यहां नौकरी जाने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों तक चला समझाने का प्रयास
हल्द्वानी : हल्द्वानी विधानसभा में विजय कर्नाटक बने एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाले पहले बीएलओ
हल्द्वानी (बड़ी खबर) लैंड फ्रॉड कमेटी की बैठक, कमिश्नर और आई जी ने 30 भू माफियाओं पर मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
ब्रिटेन में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत, जानिए क्या हैं पूरे आरोप
हल्द्वानी : सरस्वती विहार में खुला बेलवाल भोग का नया स्टोर, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद होंगे उपलब्ध
हल्द्वानी: अंकुर शर्मा बने उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष
उत्तराखंड : मोर्चरी की बड़ी चूक! घर पहुंचने के बाद पता चला शव किसी और का है
देहरादून: (बड़ी खबर) मानसून से पहले प्री मानसून का येलो अलर्ट, रहे सावधान झमाझम होगी बरसात 
