देहरादून- राजधानी देहरादून से लगे हिमाचल बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसके कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मरने वालों में दो हिमाचल और दो विकासनगर के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह विकासनगर से मीनस की ओर जा रही एक कार क्वानू-मीनस मार्ग पर हिमाचल व उत्तराखंड बॉर्डर के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और सीधे टोंस नदी में समा गई।
बताया जा रहा है कार सवार चार लोग विकासनगर से हिमाचल के चौपाल जा रहे थे। हादसे की सूचना से एसडीएम चकराता युक्ता मिश्रा के निर्देशन में राजस्व पुलिस और एसटीएफ की टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल को रवाना हो गई। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से आसपास के ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य को मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कार सवार चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दो हिमाचल के बताए जा रहे हैं और दो अन्य की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि उन्हें भी हिमाचल के नेरवा-चौपाल निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद से अभी तक स्थानीय प्रशासन की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है।
मृतकों के नाम –
संदीप पुत्र आत्मा राम निवासी नेरवा शिमला हिमाचल उम्र 35 वर्ष
मनोज जिंटा पुत्र केवल राम निवासी हिमाचल उम्र 32 वर्ष
दो मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU 
