उत्तराखंड -(दुखद) सड़क हादसा- अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में पांच की मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • सड़क हादसा- अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में पांच की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।

मसूरी (देहरादून)- मसूरी देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक युवती की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं एक युवती गंभीर रुप से घायल हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Mobile Roulette for iOS Australia Fast

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरी दो युवतियों को खाई से रेस्क्यू करके उनको 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया। जबकि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवकों को खाई से निकालकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। मसूरी पुलिस द्वारा सभी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि चारो युवक और दोनो युवतियां देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे और मसूरी घूमने के लिए आए थे। सुबह के समय देहरादून वापस लौटते समय चूना खाने के पास कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें