Rudraprayag News: उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हुआ है। हमेशा ही भारत मां की रक्षा के लिए आगे रहने वाले देवभूमि के वीरों ने अपना बलिदान दिया है। अब रूद्रप्रयाग के फलई गांव निवासी 35 असम रायफल में तैनात हवलदार कुलदीप सिंह भंडारी ऑपरेशन ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वह शिलांग में तैनात थे। देर शाम को शहीद का पार्थिव शव सेना के हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया है। कल पैतृक घाट पर शहीद कुलदीप भंडारी की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सेना के जवान किसी ऑपरेशन पर जा रहे थे। इस दौरान जवान कुलदीप भंडारी शहीद हो गए। फलई के ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह राणा का कहना है कि घटना के बारे में शुक्रवार दोपहर बाद सूचना मिली थी। लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई। देर शाम तक सेना के हेलीकॉप्टर से शहीद के पार्थिव शव को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाने की बात कही गई। हवलदार कुलदीप भंडारी पिछले कुछ समय से शिलांग में तैनात थे। बेटे के शहीद होने के बाद परिवार मंे कोहराम मच गया। कुलदीप सिंह भंडारी डेढ़ माह पहले छुट्टी पर घर आए थे। वह अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

