चम्पावत– उत्तराखंड के चंपावत जिले से सोमवार की सुबह दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यहां टनकपुर – चम्पावत नेशनल हाईवे पर एक टिप्पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा इस हादसे में टिप्पर स्वामी भाजपा नेता की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है। भाजपा नेता की मौत पर पार्टी में शोक की लहर है। जिलाध्यक्ष समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक भाजपा धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह (46) सोमवार की सुबह अपने टिप्पर से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्वाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में जगदीश सिंह व वाहन सवार बेलखेत निवासी नरेश सिंह (45) को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया। नरेश सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना में भाजपा नेता के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि जगदीश सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया यहां से कैसे होगा घटना की जांच की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल: फॉर्चूनर में बैठ हूटर बजाना विधायक के बेटे को पड़ा भारी, उतरी “वीआईपी हनक”
नैनीताल :(बड़ी खबर) IAS दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अतिक्रमण को किया ध्वस्त
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस अधिकारियों के तबादले
हल्द्वानी : शहर में शुक्रवार को इन जगह आएगी LPG गैस की गाड़ी
देहरादून : (बड़ी खबर)19 शिक्षकों को मिलने जा रहा यह पुरस्कार
हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया 

