Udham Singh Nagar News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत सितारगंज में दो चचेरे भाइयों की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। बता दें कि यह लोग दीपावली मेला देखकर बुधवार को घर लौट रहे थे तभी इनकी बाइक रोडवेज बस से टकरा गई जिसमें बीकॉम और डी फार्मा कर रहे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि नानकमत्ता में दीपावली का मेला लगा है और बीते मंगलवार को मकसूदन पूर्व देवरनिया बरेली निवासी 20 वर्षीय संजय गंगवार और 19 वर्षीय सौरभ गंगवार तथा इनका दोस्त अभिषेक गंगवार मेला देखने के लिए यहां आए। जिसके बाद बुधवार को यह लोग अपने घर को जा रहे थे मगर बाजपुर- सितारगंज हाईवे के पास रोडवेज बस से इनकी बाइक टकरा गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इन्हें सीएचसी सितारगंज में भर्ती कराया वहां पर डॉक्टर ने संजय और सौरभ को मृत घोषित कर दिया तथा अभिषेक को हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक संजय गंगवार डी फार्मा का छात्र था और सौरभ गंगवार बीकाम करता था। जैसे ही इस घटना की सूचना परिजनों को मिली तो वह तुरंत सितारगंज अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने बताया कि संजय तथा सौरभ दोनों चचेरे भाई थे। इस घटना के बाद संजय और सौरभ के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :रावण अंगद संवाद ने सभी का दिल जीत लिया। उमड़ी भारी भीड़
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित
उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा! 
