UTTARAKHAND NEWS: पहाड़ों में हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे है। बरसात के मौसम में कई जगह बोल्डर गिरे। कई लोग इन हादसों का शिकार बने। वहीं कई घायल भी हुए। अब देर रात लैंसडाउन जहरीखाल गुमखाल मोटर मार्ग पर दिल्ली के पर्यटकों की एक कार खाई में जा समाई। इस दौरान रात के अंधेरे में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो लोगों के मौत की खबर है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली से पर्यटक लैंसडाउन की ओर घूमने आए थे। कार में तीन लोग सवार थे। देर रात जयहरीखाल-लैंसडाउन मोटर मार्ग पर ग्राम बौंठा की सीमा के पास फाइबर बैंड पर अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब 600 मीटर गहरे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना के बाद लैंसडाउन कोतवाल संतोष कुंवर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन घना कोहरा होने के चलते कार का पता नहीं चल पाया। काफी देर तक पुलिस कार को ढूढ़ती रही लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर जाकर खोजबीन शुरू की तो कार खाई में मिली। कार से दो युवकों के शव बरामद हुए। पुलिस ने कर चैक की तो एक युवक के जेब से आधार कार्ड मिला। जिसकी पहचान नफजगढ़ दक्षिण पश्चिमी दिल्ली निवासी अनुज वत्स पुत्र महावीर सिंह के रूप में हुई। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर दूसरे युवक की शिनाख्त की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं 
