देहरादून– राजपुर रोड पर एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए दून, कोरोनेशन और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के वक्त चारों युवक कार से मसूरी घूमकर देहरादून लौट रहे थे।
कोतवाली डालनवाला इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि शनिवार देर रात सूचना मिली कि राजपुर रोड होटल कालसन के सामने एक कार पेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में चार युवक गंभीर रूप से घायल मिले। घायल युवकों की पहचान जयेश पुत्र दुर्गेश चौरसिया निवासी मोहनी रोड डालनवाला, शिवा राणा पुत्र स्व. सोबन सिंह राणा निवासी गणेश विहार अजपुर खुर्द नेहरू कॉलोनी, कुशराग चौधरी पुत्र अशोक निवासी शांति विहार गोविंद गढ़,
इशांत गहलोत पुत्र सैमपाल गहलोत निवासी चुक्खूवाला देहरादून के रूप में हुई। चारों युवकों सरकारी और प्राइवेट वाहनों से उपचार के लिए मैक्स अस्पताल, दून अस्पताल व कोरोनेशन अस्पताल भिजवाकर परिजनों को सूचित किया गया। बताया कि शिवा राणा और कुशराग चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कोतवाली डालनवाला प्रभारी ने बताया कि मृतक युवकों में शिव राणा प्राइवेट जॉब करता था, जबकि कुशराग चौधरी जर्मनी में जॉब करता था। कुशराग कुछ समय पहले ही देहरादून आया था। बताया कि चारों आपस में दोस्त थे और मसूरी घूमने गए थे। शनिवार को देर रात चारों स्विफ्ट कार से वापस देहरादून आ रहे थे। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से सुरक्षा के दृष्टिगत थाना डालनवाला पर लाया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर खुला राज, सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप
उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू
हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी
उत्तराखंड : सीमा पर सरकार: नेपाल बॉर्डर से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक
नैनीताल : भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायल
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) 4 अक्टूबर को काठगोदाम– नैनीताल/भीमताल मार्ग पूर्णतः बंद
नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद 
