उत्तराखंड- (दुःखद) ढाई साल की मासूम बच्ची की गला काट कर हत्या, इलाके में हड़कंप

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haridwar News- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है यहां गन्ने के खेत में ढाई साल की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया बच्ची का गला रेत कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके से पुलिस को मोबाइल फोन, दो नशे की गोलियां, जूते औ खून से लथपथ एक टी-शर्ट बरामद हुई हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुचीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक

प्राप्त समाचार के मुताबिक मंगलवार की सुबह एक किसान अपने खेत खाला टिहरा में बाजरा काटने गया। गन्ने के खेत में अंदर घुसा तो देखा कि वहां पर करीब ढाई साल की बच्ची खून से लथपथ पड़ी है। सूचना सिडकुल पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर आकर मामले की जानकारी जुटाई और आसपास के लोगों से बच्ची की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे है ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र कुमार रावत ने बताया कि जिस किसान के खेत में बच्चे का शव मिला है। उसके सामने सोमवार को आरोपी को देखा गया है। उसका स्केच बनवाया जा रहा है। इस दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार उनियाल भी मौके पर थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें