टनकपुर– आज शाम एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई। खबर ऐसी थी कि जिसे सुन कर शहर का हर व्यक्ति स्तब्ध हो गया। जिसने खबर सुनी उसने उप जिला अस्पताल की ओर दौड़ लगाई। दरअसल आज टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर गौजी नाले के पास एक बाइक अनियंत्रित होने से हुए हादसे में नगर के भाजपा नेता व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के प्रतिनिधि रहे हरीश भट्ट के युवा पुत्र की मौत हो गई। इस खबर से पूरा शहर शोक में डूबा हुआ है। हादसे में मृतक का साथी युवक घायल हुआ है। इकलौते बेटे की मौत से हरीश भट्ट के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार ककरालीगेट निवासी हर्षित भट्ट (22) पुत्र हरीश भट्ट और ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज वार्ड नंबर 11 निवासी हिमांशु पंत (30) पुत्र प्रकाश पंत रविवार शाम पांच बजे बाइक से चूका से टनकपुर की ओर आ रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक अविनाश वर्मा ने बताया है कि ठुलीगाड़ से आठ किमी दूर गौजी नाले पर बाइक असंतुलित होकर खाई में जा लुढ़की। बाइक चला रहे हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा सवार हिमांशु जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को निकालने के साथ ही तुरंत 108 सेवा की एंबुलेंस बुलवाई। उप जिला अस्पताल के डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि चोटिल युवक हिमांशु पंत खतरे से बाहर है। भाजपा नेता हरीश भट्ट के पुत्र की दुर्घटना में मृत्यु का समाचार मिलते ही नगर के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए। कई लोग सांत्वना देने घर पर भी पहुंचे। हादसे की वजह से नगर में हर कोई शोक संतप्त है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे 



