पिथौरागढ़- उत्तराखंड में सीबीएसई की परीक्षा में एक विषय में कम नंबर आने पर छात्रा ने सुसाइड कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली इस घटना से क्षेत्रवासी हतप्रभ है। पिथौरागढ़ के बुंगाछीना गांव की एक छात्रा ने इंटर की परीक्षा में एक विषय में कम नंबर आने पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे से छात्रा के परिजनों से लेकर स्कूल के शिक्षक सभी स्तब्ध हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डे ने बताया कि बुंगाछीना क्षेत्र की एक छात्रा ने गणित विषय में कम नंबर आने पर शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ निगलने के बाद परिजन उपचार के लिए उसे को जिला अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान युवती ने शुक्रवार देर रात को दम तोड़ दिया।
वह अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। छात्रा के अधिकतर विषयों में 60 प्रतिशत से अधिक अंक आए थे। केवल गणित में कम नंबर के चलते बैक आने पर युवती ने ऐसा कदम उठा लिया। वह अन्य विद्यालयी क्रियाकलापों में सक्रिय रहती थी। पुलिस ने युवती का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
उत्तराखंड: यहां झांकी पर मुकदमे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कोतवाली में किया प्रदर्शन!
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद
हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत 



