उधम सिंह नगर- जानलेवा साबित हो रहे सड़क के सफर ने सेना के जवान की जान ले ली। 18 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात सैनिक की ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पिछले महीने दो दिसंबर को ही शादी हुई थी। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से यह दुःखद : घटना सामने आई है, छुट्टी में घर आये कुमाऊं रेजीमेंट के जवान की सड़क हादसे में मौत से सैनिक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
भूड़ाकिशनी निवासी नीरज सिंह भंडारी (24) पुत्र गोविंद सिंह भंडारी 18 कुमाऊं रेजीमेंट में राजस्थान में तैनात था। जवान नीरज बीती पांच जनवरी को ही अवकाश पर घर आया था। शुक्रवार देर शाम को वह अपनी बाइक से खटीमा से भूड़ाकिशनी घर लौट रहा था। इसी दौरान सितारगंज रोड लोहियापुल के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल जवान को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टर अकलीम अहमद ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पिछले महीने दो दिसंबर को हल्द्वानी से हुई थी शादी
खटीमा। 18 कुमाऊं रेजीमेंट राजस्थान में तैनात जवान नीरज सिंह भंडारी की पिछले महीने दो दिसंबर को हल्द्वानी निवासी सोनी से शादी हुई थी। उसकी पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है। नीरज की दो बहनें बड़ी व एक छोटा भाई है। वह तीसरे नंबर का था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सरकारी कर्मचारियों के लिए आई खास किताब! सीएम धामी ने किया विमोचन, बताए बड़े फायदे
एक क्लिक में खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये! सीएम धामी ने 488 महिलाओं को दी बड़ी सौगात
उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने देशभर के विद्वानों से मांगे सुझाव
उत्तराखंड: यहां घर में घुस कर युवक की हत्या, दहशत में इलाके को लोग
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते 
