Rudrapur News- रुद्रपुर से डबल मर्डर में सनसनीखेज खुलासा सामने आयाा है। ग्राम प्रीतनगर में हुए डबल मर्डर में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकेे बाद हत्यारोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई रायफल व 10 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा दारोगा के दो पुत्रों को हिरासत में लिया गया है। यह डबल मर्डर दारोगा राजेश मिश्रा की लाइसेंसी रायफल से हुए थे।
बता देें कि ग्राम मलसी निवासी गुरकीरत व गुरप्रीत का प्रीतनगर में खेत है। उनका पड़ोसी खेत के स्वामी पप्पू मिश्रा से मेढ़ को लेकर विवाद था। मंगलवार दोपहर दोनों भाई खेत पर गए तो उनका फिर विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग से 30 वर्षीय गुरकीरत की और उसके भाई 28 वर्षीय गुरप्रीत गोली लगने से मौत हो गई थी।
एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इस मामले में राकेश उर्फ पप्पू मिश्रा को गिरफ्तार किया है। शिवम और शुभम मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि रायफल दारोगा राजेश मिश्रा की है। उनके खिलाफ भी शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि इनके परिवार में छह लाइसेंसी असलहे हैं, जिनके निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 

