Champawat News: पहाड़ों में तेंदुए का आंतक जारी है। लंबे समय से पहाड़ों में तेंदुए और मानव के बीच संघर्ष देखने को मिला है। अब खबर चंपावत से है। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर एक तेंदुए ने बाइक सवार पति-पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में पति घायल हो गया है। उसे 108 से उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के कुछ देर बाद तेंदुए ने स्कूटी सवार एक युवक पर भी हमला किया। तेंदुए के हमले से स्कूटी रपट गई, जिससे युवक का एक हाथ फ्रैक्चर हुआ है।
जानकारी के अनुसार नानकमत्ता निवासी मुरारी लाल शर्मा रक्षाबंधन के लिए अपनी पत्नी के साथ बाइक से सूखीढांग निवासी रिश्तेदार के घर जा रहा था। तभी अमरू बैंड के पास अचानक तेंदुए ने मुरारी लाल शर्मा पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से उन्होंने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया और दोनों की जान बच गई। जिसके बाद डरे सहमे दोनों रिश्तेदार के घर सूखीढांग पहुंचे। सूचना पर घायल मुरारी लाल को 108 से टनकपुर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

थोड़ी देर में तेंदुए ने स्कूटी से सूखीढांग की ओर लौट रहे छीनीगोठ निवासी संजय गहतोड़ी पुत्र नारायण दत्त गहतोड़ी पर भी बस्तिया के समीप हमला कर दिया। गनीमत रही कि उसने हेलमेट पहना था। वह तेंदुए की पकड़ में नही आ पाया। अचानक हुए हमले से उसकी स्कूटी गिर गई। जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हुआ है। घायल संजय को परिवार वाले उपचार के लिए खटीमा ले गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति 
