- देहरादून की शांत वादियों में वहशियाना हरकत, पहले महिला के साथ किया दुष्कर्म; फिर अधमरा करने तक पीटा।
देहरादून- देहरादून की शांत वादियों में अपराध कैसे अपनी जड़े मजबूत कर रहा है। इसका अंदाजा इस दर्दनाक घटना से लगाया जा सकता है,यहां एक वहशी दरिंदे ने पहले जबरन घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। महिला की हालत गंभीर है और उसे आइसीयू में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार देर रात घर में घुसे आरोपित ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला को आइसीयू में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने बताया कि तीन जुलाई की रात को उनकी बेटी घर पर सो रही थी,इसी दौरान आरोपित अनस ने दरवाजा खटखटाया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी को लगा कि शायद किराएदार आए हैं तो उसने दरवाजा खोल दिया। मौका पाकर आरोपित घर के अंदर दाखिल हो गया और उनकी बेटी के कपड़े फाड़ते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया,इसके बाद आरोपित ने जमकर उसकी पिटाई की और गर्दन व कमर पर लात घूसे से प्रहार किया। उनकी बेटी चिल्लाई तो आसपास के लोग बचाने के लिए पहुंचे, इसी बीच आरोपित वहां से फरार हो गया।
पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अनस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी में यूजीसी बिल का विरोध, सड़कों पर उतरे लोग
उत्तराखंड: सरकारी सहयोग से आत्मनिर्भर बनी प्रीति सैनी, घर से शुरू किया सफल कारोबार
देहरादून : गैरसैंण में लगती है ठंड, होती है ऑक्सीजन की कमी, भाजपा विधायक दलीप रावत ने सत्र से पहले जताई आपत्ति
ड्रैगन फ्रूट से कीवी तक…अब बदलने वाली है उत्तराखंड के किसानों की किस्मत!
केंद्र से उत्तराखण्ड को मिली 125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
हल्द्वानी: अतिक्रमण पर जल्द चलेगा बड़ा अभियान, ये है प्लान
हल्द्वानी : केपीएल में अब भिड़ेंगी पिथौरागढ़ वर्सेस नैनीताल
हल्द्वानी: सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति देने के निर्देश, मंडी पुलिस चौकी शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज
उत्तराखण्ड में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, जिलाधिकारियों को निर्देश
उत्तराखंड : भवाली बाईपास और कैंचीधाम प्रोजेक्ट का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण 
