उत्तराखंड में अजब गजब मामले सामने आ रहे हैं घर से राखी खरीदने निकली एक पत्नी प्रेमी संग होटल में मौज मस्ती कर रही थी फिर क्या पति का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और दोनों के बीच में मारपीट हो गई मामला पुलिस तक पहुंच गया है। ऋषिकेश में बुधवार को पति पत्नी और वो का एक नया मामला सामने आया हैं।
यहां शहर के भरत विहार निवासी एक युवक की पत्नी घर से सामान की खरीदारी के लिए बाजार को निकली थी। लेकिन बाजार की जगह एक युवक के साथ हरिद्वार रोड स्थित होटल पहुंच गई। पति को इसका पता चला, तो वह भी साथियों संग होटल पहुंच गया।
वहां पत्नी एक कमरे में युवक के साथ मिल गई। इस पर पत्नी के साथ मिले आरोपित युवक ने महिला के पति के साथ मारपीट कर दी। अब पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपित ने खुद को अधिवक्ता बताया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भरत विहार ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी घर से बाजार में सामान की खरीदारी करने की बात कहकर निकली थी। लेकिन करौली राजस्थान निवासी युवक के साथ हरिद्वार रोड पर एक होटल में पहुंच गई। शक होने पर पति भी पीछा करते हुए होटल पहुंच गया। मौके पर पहुंचकर पत्नी से यहां पहुंचने का कारण पूछा तो पत्नी के साथ मौजूद युवक पति पर भड़क गया।
आरोप है कि उक्त युवक ने गाली-गलौच करते हुए महिला के पति से हाथपाई शुरू कर दी। खुद को अधिवक्ता बताते हुए धमकी भी दी। कोतवाल खुशी राम पांडे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : -बेटी की करंट से मौत के बाद अधिकारी निलंबित, यूपीसीएल एमडी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उत्तराखंड: पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ केस
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद..
उत्तराखंड में जुटे दुनिया भर के स्केटर्स, CM धामी ने एशियन ओपन ट्रॉफी का किया आगाज 
