- आधार सेंटरों पर छापेमारी से मचा हड़कंप
हरिद्वार– जनपद में आधार केन्द्रों पर अनियमितताएं एवम् फर्जी आधार से संबंधित मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में छापेमारी की गई।
जिलाधिकारी के निर्देशन में उप जिलाधिकारियों द्वारा छापेमारी की गई, जिससे सीएससी संचालकों में हड़कंप मच गया। रावली महदूद में उप जिलाधिकारी मनीष सिंह द्वारा की गई छापेमारी के दौरान विभिन्न व्यक्तियों के 58 आधार कार्ड तथा 15 विभिन्न व्यक्तियों के पेन कार्ड मिले, इतनी बड़ी संख्या में आधार कार्ड तथा पेन कार्ड मिलना प्रथम दृष्टतया संदिग्ध पाए जाने पर सीएससी से आयरिस स्कैनर, सहित अन्य सभी सामान मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
जनपद के सभी सीएससी सेंटरों पर छापेमारी के दौरान कुछ स्थानों पर सीएससी सेंटर बंद पाए गए।
जिलाधिकारी ने अनियमितताएं एवम् गड़बड़ी वाले सेंटर संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 


