- गोपेश्वर नगर में वायरल अश्लील वीडियो कांड में युवक पर हुआ विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज,पुलिस जांच में जुटी।
गोपेश्वर (चमोली)-गोपेश्वर नगर में कई दिनों से सोसल मीडिया पर तैर रहें अश्लील एमएमएसओं में से एक वायरल एमएमएस पर गोपेश्वर थाने में एक युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नगर के ही एक युवक के विरुद्ध विभिन्न धराओं में पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर दिया है। युवती ने तहरीर में बताया कि उक्त युवक के द्वारा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया है।
गोपेश्वर थाने के थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आज सुबह एक युवती थाने में यह शिकायत ले कर आई थी,कि एक युवक द्वारा चुपके से उसका न्यूड विडियो बनाकर सोसियल मीडिया पर वायरल किया गया है।युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर युवक के ऊपर आईपीसी की धारा 354A,354C,और 509 में मुक़दमा पंजीकृत कर जाँच शुरू कर दी गई हैं,साथ ही उक्त आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विदित हो कि गोपेश्वर नगर में इन दिनों कई अश्लील वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबरें चर्चाओ में हैं,जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुक़दमा दर्ज कर दिया है,अभी भी पुलिस द्वारा अन्य वायरल हो रही अश्लील वीडियो की जाँच की जा रही है,जिसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों को चिन्हित कर पुलिस कार्यवाही कर सकती है। वही नगर में वायरल हो रहे इस प्रकार के वीडियो को लेकर लोगो में भी ख़ासा आक्रोश है। लोगो का कहना है कि कुछ असामाजिक लोगो के द्वारा इस तरह का कृत्य कर नगर को बदनाम किया जा रहा है,ऐसे लोगो के ऊपर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
