- आठ घंटे के भीतर ज्वेलर्स हत्याकांड का खटीमा पुलिस ने किया खुलासा।
खटीमा – सीमांत खटीमा के दियूरी इलाके में बीते देर शाम अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने जहां आराधना ज्वेलर्स के स्वामी रमेश रस्तोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वही इस आपराधिक वारदात के बाद खटीमा कोतवाली पुलिस सहित जिले की पुलिस ने त्वरित एक्शन पर आकर मात्र आठ घंटे में हत्या में शामिल तीन हत्यारोपी को हत्या में प्रयुक्त तमंचे व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उक्त हत्याकांड का खुलासा जिले के एसएसपी डॉक्टर मंजू नाथ टीसी ने खटीमा कोतवाली पहुंचकर मीडिया के समक्ष किया।
जनपद के एसएसपी ने मीडिया को बताया की उक्त हत्याकांड के खुलासे में घटना की वारदात के बाद खटीमा नानकमत्ता झनकैया थाना पुलिस व एसओजी टीम ने सर्विलांस सीसीटीवी निरीक्षण व स्थलीय पूछताछ के आधार पर मात्र आठ घंटे में हत्यारोपी मुख्य अभियुक्त सुरेंद्र सिंह सुक्खा,उसके पुत्र व भतीजे विक्रमजीत सिंह व लखविंदर सिंह को तमंचे कारतूस व हत्या में प्रयुक्त बाइक संग गिरफ्तार किया है।एसएसपी के अनुसार पैसे के लेनदेन व रंजिश के चलते हत्यारोपी सुरेंद्र सिंह सुक्खा ने अपने पुत्र व भतीजे के साथ मिल ज्वेलर्स की हत्या की घटना को अंजाम दिए जाने की बात कबूली है।वही घटना का त्वरित खुलासे पर एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार नगद इनाम दिए जाने की भी घोसणा की है।पकड़े गए तीनों ही हत्या आरोपी पूर्व से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे है,वही खटीमा के फुलैया व दियूरी गांव के निवासी है।वरिष्ट पुलिस अधीक्षक द्वारा पकड़े गए तीनों अपराधियों को उचित विवेचना उपरांत कड़ी सजा दिलाई जाने का प्रयास किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां बेकाबू कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला, एक की मौत
अल्मोड़ा: यहां ततैयों का दंपती पर हमला, पति ने तोड़ा दम
बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा 
