रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया है। पुलिस ने दो अलग-अलग राजस्व क्षेत्रों से लापता चल रही महिलाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। दोनों मामलों में चौकी जखोली पुलिस की सक्रिय भूमिका सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, राजस्व क्षेत्र बुढना से एक महिला और राजस्व क्षेत्र कोट बांगर से एक युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी जखोली अपर उपनिरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए दोनों महिलाओं को सुरक्षित बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद ने बताया कि जनपद पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और गुमशुदगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग जिले में महिलाओं के लापता होने के मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। बीते वर्ष 21 महिलाओं को अलग-अलग शहरों से बरामद किया गया था। सामाजिक कार्यकर्ता अजय सेमवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
धामी कैबिनेट के 26 फैसले, 7412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज 
