- 14 लाख की धोखाधड़ी करने वाली महिला को पुलिस और एसओजी की टीम ने वृंदावन से किया गिरफ्तार।
ऋषिकेश- फ्लैट बेचने के नाम पर सेना के जवान से 14 लाख की धोखाधड़ी करने वाली महिला को पुलिस और एसओजी की टीम ने वृंदावन से गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा है। मामला मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन का है। पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम पुष्पलता शर्मा है।
महिला ने सेना के जवान से फ्लैट बेचने के नाम पर 14 लाख रुपए की रकम एडवांस में ली थी। बाद में फ्लैट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। फ्लैट नहीं मिलने पर सेना के जवान को आरोपित महिला ने रकम भी वापस नहीं दी। फ्लैट बेचने के बाद महिला तपोवन छोड़कर चली गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया और आरोपित महिला को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी तपोवन चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और एसओजी के ओमकांत भूषण को दी। आज महिला को वृंदावन से गिरफ्तार किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
