पिथौरागढ़- उत्तराखंड के पहाडी क्षेत्रों में गर्भवती महिला को टूटे रास्तों से पैदल बरसात से बचाते हुए ले जाने के वीडियो ने क्षेत्र की मुश्किलों को देश दुनिया के सामने रख दिया है । गर्भवती ने स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया । पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी स्थित कई गांवों को कुदरत के कहर ने देश दुनिया से अलग थलग कर दिया है । तेज बरसात और नदी नाले उफान पर आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रो को जोड़ने वाली सड़कें बंद पड़ी हैं । ऐसे में सबसे ज्यादा मुश्किल उन लोगों के लिए है जिन्हें, तत्काल मैडिकल हैल्प की जरूरत है।
कुमाऊं- बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर तीन छात्राओं ने ऐसे खत्म कर लिया अपना जीवन
दर्दनाक तस्वीरें मुनस्यारी क्षेत्र के चौना गाँव से सामने आयी हैं, जहाँ प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने डोली में लादकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान बरसात के कारण डोली को भी वाटर प्रूफ तिरपाल से ढक दिया गया । मामले के अनुसार चौना गाँव की राखी देवी को जब प्रसव पीड़ा हुई तो ग्रामीणों ने डोली के सहारे उन्हें दुर्गम रास्तो से 8 किलोमीटर पैदल मदकोट स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया । बताया जा रहा है कि राखी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया और जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ है।
उत्तराखंड- यहां पत्रकार कोरोना पॉजीटिव, तहसील दो दिन आम लोगो के लिए बंद
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 

