छिबरो पावर हाउस के पास बड़ा हादसा: टमाटर से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, एक की मौत दो घायल
देहरादून- थाना कालसी क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। छिबरो पावर हाउस के पास टमाटर से भरी एक पिकअप गाड़ी गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना सुबह लगभग 7:51 बजे सिटी कंट्रोल रूम देहरादून को मिली, जिसके बाद थाना कालसी पुलिस तुरंत रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई तथा SDRF को भी मौके पर बुलाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस व SDRF टीम ने खाई में फंसे घायलों व मृतक को बाहर निकाला।
घायलों के अनुसार वे जगथान से सोनीपत टमाटर लेकर पिकअप (UK 16 CA 3404) में जा रहे थे। रात्रि लगभग 12 बजे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। रात में अधिक चोट लगने के कारण वे किसी को सूचना नहीं दे पाए।
घायल दोनों व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल कालसी भेजा गया। जबकि मृतक गोविंद पुत्र जवाहर (28 वर्ष), निवासी ग्राम बुराईला के शव को मोर्चरी विकासनगर भेजकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
घायल-
- सुनील पुत्र रमेश, निवासी ग्राम मिण्डाल, उम्र 28 वर्ष
- नरेश पुत्र फकीरा, निवासी ग्राम बाईला, उम्र 28 वर्ष
मृतक-
गोविंद पुत्र जवाहर, निवासी ग्राम बुराईला, उम्र 28 वर्ष

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम 
