पंचायत चुनाव 2025- पत्नी-बेटे सब हारे!, पंचायत चुनाव में BJP के कई दिग्गजों को लगा बड़ा झटका।
उत्तराखंड- उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजें आ गए हैं। जिसने बड़े-बड़ों की नींव हिला दी है। कई सत्ताधारी नेताओं के करीबी उम्मीदवारों को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया। बीजेपी के तीन मौजूदा विधायकों के रिश्तेदार चुनाव हार गए। ये हार मामूली नहीं, बल्कि बड़े झटके के तौर पर देखी जा रही है। चलिए जानते हैं कि दिग्गज नेता के उम्मीदवार कहां हारे।

✅पंचायत चुनाव में भाजपा के कई दिग्गजों को हुआ दर्द⤵️
बीजेपी से लैंसडाउन विधायक दलीप रावत की पत्नी नीतू देवी पौड़ी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गईं। उनका प्लान था कि सीट जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष की दौड़ में उतरेंगी। लेकिन 411 वोट से शिकस्त खा गईं। ये हार दलीप रावत के राजनीतिक करियर पर भी सवाल खड़े कर रही है।
✅सल्ट विधायक महेश जीना के बेटे को मिली हार⤵️
अल्मोड़ा जिले में BJP को दूसरा बड़ा झटका लगा। सल्ट विधायक महेश जीना के बेटे करण जीना बबलिया क्षेत्र पंचायत सीट से हारे। बताते चलें कि साल 2027 के लिए ये महेश जीना के लिए खतरे की घंटी बजा सकता है।
✅बीजपी विधायक सरिता आर्या का बेटा भी नहीं जीत पाया⤵️
इसके अलावा नैनीताल विधायक सरिता आर्या के बेटे को कांग्रेस समर्थित यशपाल आर्या ने 1200 वोटों से पटखनी दी। दिलचस्प बात ये है कि सरिता खुद कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई थीं और विधायक बनीं। लेकिन बेटे को पंचायत चुनाव में नहीं जिता सकीं।
✅नेता और पत्नी दोनों चुनाव हारे⤵️
अल्मोड़ा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार राम और उनकी पत्नी पूजा देवी दोनों ही अपनी-अपनी सीट से हार गए। संतोष तीसरे स्थान पर रहे। उनके पास सत्ता का प्रभाव होने के बावजूद जनता ने उन्हें नकार दिया।
✅पूर्व मंत्री की पत्नी को भी नहीं मिली जगह⤵️
चमोली में बीजेपी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी को रानों वार्ड से हार का सामना करना पड़ा। रजनी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष थीं। लेकिन इस बार मतदाताओं ने उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया।
✅निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी⤵️
नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं बेला तोलिया को भी इस बार हार का मुंह देखना पड़ा। रामड़ी आनसिंह सीट से निर्दलीय प्रत्याशी छवि बोरा कांडपाल ने बाज़ी मारी और बीजेपी को करारा झटका दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
