उत्तराखंड -(दर्दनाक) 9 साल की मासूम के साथ माता-पिता की भी मौत, 11 साल का मासूम हुआ अनाथ

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Almora News – उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया यहां सल्ट क्षेत्र में एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई जबकि बच्चा घायल हो गया सूचना पर एसडीआरएफ ने राहत और बचाव अभियान चलाया।

घटनाक्रम के मुताबिक आज दिनाँक 28 मई को जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि सल्ट क्षेत्रान्तर्गत चचरोटी नामक स्थान पर एक सेंट्रो कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

ADVERTISEMENTSAd

उक्त सूचना पर पोस्ट सरियापानी से एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार

उक्त सेंट्रो वाहन (UK 08 U 6028) में एक ही परिवार के 04 सदस्य सवार थे जो रुड़की से देघाट की ओर जा रहे थे। घटना में तीन (01 पुरुष 01 महिला 01 बालिका) की मौके पर मृत्यु हो गई एवं अन्य शेष बालक घायल था।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल बच्चे को अस्पताल भिजवाया एवं तीनों शवो को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल

घायलः- अर्णव पुत्र मुनेंद्र सिंह, उम्र 11 वर्ष

मृतकों का विवरण :-

  1. मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी :- सिविल लाइन रुड़की दिल्ली रोड मोहनपुरा हरिद्वार।
  2. शशि सैनी पत्नी मुनेंद्र सिंह, पता- उपरोक्त।
  3. अदिति पुत्री मुनेंद्र सिंह, उम्र 9 वर्ष, पता- उपरोक्त ।
ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें