गैरसैंण के पज्याणा गांव मे लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के मामलों को देखते हुए गांव को किया गया कंटेन्मेंट जोन घोषित। सात दिनों तक गांव के अंदर और बाहर जाने पर लगी रोक। गैरसैंण ब्लॉक का पज्याणा गांव प्रसाशन के लिये मुशीबत बनता जा रहा है। गांव में बहारी प्रदेशों से लौटे कुल 16 प्रवासियों में से अभी तक 10 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।सभी संक्रमितों को जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कोविड 19 सेंटर में भर्ती किया गया है।जहां उनका स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है।
CORONA UPDATE- 136 पॉजिटिव केस के साथ नैनीताल टॉप पर, देखिए जिलावार डाटा
वहीं एसडीएम गैरसैण कौस्तुभ मिश्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ मणिभूषण पंत पर्यावरण मित्रों, सुरक्षा कर्मियों तथा चिकित्सकों की टीम के साथ पज्याणा गांव पहुंचे व पूरे गांव को सेनेटाइज किया।दोनों अधिकारियों ने घर घर जाकर ग्रामीणों को मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाये रखने व नियमित रूप से हाथ धोने की अपील के साथ सप्ताह भर तक गांव से बाहर नही निकलने के निर्देश दिए। एक किलोमीटर दायरे को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है तथा गांव के मुख्य द्वार पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ मणिभूषण पंत ने बताया कि अब तक कुल 42 लोगों के सैम्पल जांच के लिए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं संक्रमित मिले कुल 10 प्रवासी मूल रूप से पज्याणा गांव के निवाशी हैं। उन्होंने कहा कि पज्याणा गांव का सर्वेक्षण किया गया है। इसके आधार पर जल्द ही कुछ ग्रामीणों की रेंडम सैंपलिंग की जायेगी।
उत्तराखंड- ऋषिकेश-धरासू हाइवे पर बनी सुरंग का केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने किया उद्घाटन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
