विकासनगर(देहरादून ): विकासनगर से मरीज को छोड़कर नयागांव लौट रही एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में चालक समेत एंबुलेंस में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच निकले।
हादसा इतना जबरदस्त था कि कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत-बचाव कार्य में सहायता की और एंबुलेंस को सीधा करने में मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस काफी तेज गति से दौड़ रही थी और नयागांव के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया…जिससे वह सड़क किनारे पलट गई। एंबुलेंस में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति को मामूली खरोंचें आईं…लेकिन दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

गौरतलब है कि नेशनल हाईवे पर बल्लूपुर से पोंटा साहिब तक सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे ये हादसे लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। हादसों के बाद राहगीरों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात
हल्द्वानी में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, CDO ने अधिकारियों को दी समयबद्ध तैयारी की डेडलाइन
हल्द्वानी : भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज, 1 नवंबर को देहरादून में विशाल जनसभा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 7 क्लिनिक सील
हरिद्वार: सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे युवक की अचानक मौत 
