uttarakhand new

उत्तराखंड: यहाँ पिता के निधन पर बेटे ने भी त्यागे प्राण, परिवार में छाया मातम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: तीर्थ नगरी ऋषिकेश में एक बेहद दुखद घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। हनुमंतपुरम गंगानगर में रहने वाले 84 वर्षीय वेद प्रकाश कपूर का इलाज कई दिन तक एम्स ऋषिकेश में चला, लेकिन बुधवार को उनका निधन हो गया।

वेद प्रकाश कपूर का पुत्र सचिन कपूर (45) पिता के निधन का दुख सहन नहीं कर सका। जैसे ही वेद प्रकाश का शव घर लाया गया सचिन अचानक नीचे गिर पड़े और उनकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले एक माह से सचिन अपने पिता की देखभाल कर रहे थे और उनकी मृत्यु का शोक उसे असहनीय लगा।

परिवार और पड़ोसियों का कहना है कि पिता-पुत्र की मृत्यु ने पूरे मोहल्ले को गमगीन कर दिया। हनुमंतपुरम विकास मंच गंगानगर ने इस दुःखद घटना पर गहरा दुख जताया। पार्षद संध्या बिष्ट गोयल ने कहा कि इस कठिन समय में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट

सचिन के पीछे पत्नी और एक पुत्र हैं। वेद प्रकाश कपूर और सचिन कपूर की अर्थियां एक साथ निकाली गईं…और यह दृश्य सभी के लिए अत्यंत भावुक और हृदय विदारक रहा।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें