देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना केसों को देखते हुए मुख्यमंत्री के आदेश पर राज्य के समस्त शिक्षण संस्थान बंद हैं, ऐसे में सिर्फ ट्यूशन फीस ही ली जा सकती है। आज शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने साफ कहा है कि कोई ओर फीस लेने की शिकायत मिलने पर स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभी प्रदेश में शिक्षण संस्थानों के बंद होने के बाद बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। ऐसे में शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ स्कूल पूरी फीस की मांग कर रहे हैं। वह फीस के लिए अभिभावकों पर दबाव भी बना रहे हैं। आरोप है कि कुछ स्कूल मासिक फीस को ही ट्यूशन फीस बता रहे हैं। फीस जमा न करने पर बच्चों को ऑनलाइन क्लास से बाहर कर दिया जाएगा।
इस मामले में नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स के अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि फीस को लेकर निजी स्कूलों की ओर से मनमानी की जा रही है। स्कूल लगातार अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव बना रहे है। वहीं कई स्कूलों ने फीस बढ़ा भी दी है। इस मामले को शिक्षा सचिव को भी अवगत कराया जा चुका है। जिस पर शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम का कहना है कि स्कूल केवल बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने वाले ट्यूशन फीस ले सकते हैं। वहीं जिन निजी स्कूलों में ऑनलाइन नहीं पढ़ाया जा रहा है, वह किसी भी तरह की फीस नहीं ले सकते हैं। अगर फीस के लिए दबाव बनाया तो स्कूलों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ पूर्व विधायक के भाई की पड़ोसीने की निर्मम हत्या
उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं
उत्तराखंड: खटीमा में क्रिकेट मैच के दौरान सीएम धामी ने मारा लंबा शॉट, खिलाड़ी भी रह गए दंग
उत्तराखंड: यहां 8 छात्राओं संग शिक्षिका क्लास में बेहोशी की हालत में, मचा हड़कंप
हल्द्वानी : रामपुर रोड पर सड़ा गला शव मिलने से मची सनसनी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) हल्द्वानी के विकासकार्यों को लेकर DM के ADB और अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश 

