Kaladhungi News: जिस घर में शादियां की तैयारियां चल रही है अचानक ही होने वाले दूल्हे के मौत की खबर आ जाये तो उसके परिजनों की हालत क्या होगी। ऐसा दुखद मामला कालाढूंगी मेें सामने आया है। जहां गुरूवार रात लुधियाना में हुए एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। बताया जाता है कि मृतक युवक का एक महीने बाद ही निकाह होने वाला था और परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। इस हादसे के बाद सारी खुशियां मातम में बदल गईं। आगे पढ़े…
जानकारी के अनुसार वार्ड चार निवासी राहत अली उम्र 25 वर्ष पुत्र लियाकत अली वाहन से आर्डर पर फूल पहुंचाने का काम करता था। गुरूवार रात भीमताल से कैंटर में फूल पहुंचाने के लिए पंजाब गया था। उसके साथ वार्ड छह निवासी रेहान उम्र 24 वर्ष पुत्र रफीक अहमद भी था। लौटते समय लुधियाना के पास रात में उनके कैंटर और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में राहत अली की मौत हो गई जबकि उसका साथी रेहान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहत की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। मृतक राहत अली की शादी एक महीने बाद 21 नवंबर को रामपुर जिले के गांव नगलिया टांडा निवासी युवती से होनी थी। परिवार और रिश्तेदार सभी शादी की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन लुधियाना के पास हुए सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा 
