देहरादून- आईपीएल 2020 उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा ही जबरदस्त रहा है इस आईपीएल में अब तक चमोली के दर्शन सिंह, बागेश्वर के वीरेंद्र और अल्मोड़ा के भगत सिंह के बाद अब उत्तरकाशी के अनुज रावत की किस्मत में एक करोड़ का जैकपॉट लगा है उत्तरकाशी के रहने वाले अनुज रावत ने आईपीएल में मोबाइल प्रीमीयर लीग (MPL) मैं टीम बनाकर एक करोड़ रुपए जीते हैं और यह रकम उनके खाते में पहुंच गई है।
उत्तराखंड- रोमांच से भरा रहा इनका सफर, जानिए कैसे इस चोटी पर पहुंचाई साइकिल
दरअसल उत्तरकाशी के बड़ाहाट भैरव चौक निवासी अनुज रावत देहरादून के गढ़वाली कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं अनुज डी फार्मा करने के बाद देहरादून में अपना मेडिकल स्टोर चला रहे हैं अनुज ने बताया कि 27 सितंबर को आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में उनकी टीम नंबर वन रही और उन्होंने एक करोड़ का इनाम जीता।
ओखलकांडा- खेत में घास काट रही थी 12 साल की नेहा, तभी गुलदार ने किया हमला और खत्म कर दी मासूम जिंदगी
अनुज रावत का कहना है जैसे ही उनकी टीम जीती और एक करोड़ रुपए का इनाम उन्होंने जीता तो उस दिन उन्हें विश्वास हुआ कि ऑनलाइन गेम में फिक्सिंग नहीं होती है फिलहाल टैक्स कटने के बाद उनके खाते में ₹68 लाख आ चुके हैं। अनुज रावत यही नहीं अपनी पसंदीदा टीम से ऑनलाइन मीट का मौका भी जीते हैं उनकी पसंदीदा टीम मुंबई इंडियंस है हालांकि अनुज रावत का कहना है कि अभी एम पी एल के कर्मचारियों से उनका संपर्क हुआ है लेकिन अभी ऑनलाइन मीट के बारे में जानकारी नहीं मिली है। गौरतलब है कि इससे पूर्व उत्तराखंड के तीन युवा my11circle पर टीम बनाकर 1-1 करोड़ जीत चुके हैं अनुज रावत इस सीजन में उत्तराखंड के ऐसे चौथे युवा हैं जिनका जैकपोट लगा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर 
