Khatima News- उत्तराखंड में बाघ, गुलदार, सूअर, भालू के बाद अब लोगों के लिए मगरमच्छ एक नई समस्या बनते जा रहा है, कुछ दिनों के अंतराल में मगरमच्छ के द्वारा दो लोगों पर हमले किए जाने की खबर सामने आई है। आज सुरई रेंज के खकरा नाले में एक व्यक्ति को मगरमच्छ ने खा लिया।
घटना इतनी दर्दनाक है कि मगरमच्छ पूरा शरीर खा गया। म्रतक का सिर्फ सिर ही बचा हुआ है।तराई पूर्वी वन प्रभाग की सुरई रेंज के जंगल में खकरा नाले में एक व्यक्ति का सिर बरामद किया गया है। जबकि पूरा शरीर गायब है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे मगरमच्छ द्वारा खाया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वन कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि पुलिस और वन कर्मियों द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मगरमच्छ द्वारा खाए गए व्यक्ति के सिर मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बता दें कि इससे पूर्व भी डोली रेंज के कटना नाले में मछली मार रहा एक व्यक्ति गायब हो गया था । महिलाओं द्वारा मगरमच्छ द्वारा मछवारे के निगलने की आशंका जताई थी। लेकिन आज तक गायब होने वाले व्यक्ति का कोई पता नही चल पाया था।
सुरई रेंज में खकरा नाले में मिला ग्रामीण का शव
तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज में खकरा नाले में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। म्रतक की शिनाख्त दलीप पुत्र हीरालाल उम्र 35 वर्ष निवासी हल्दी घेरा थाना खटीमा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि म्रतक दलीप खकरा पुल पार करते समय नदी में गिर गया था। वन विभाग के रेंजर सुधीर कुमार के निर्देश पर तड़के सुबह से सत्रह मील पुलिस के साथ नदी में तलाश की गई। इस दौरान इस दौरान उसका शव बरामद किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फुल से गिरने के बाद ग्रामीण पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया होगा। सर्च अभियान में डिप्टी रेंजर सुखदेव मुनि, डिप्टी रेंजर सतीश रेखाडी, वन दरोगा बाबूराम,सुंदर लाल, अजमत, सत्रह मील पुलिस चौकी इंचार्ज जगत सिंह शाही आदि वन कर्मी मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 


