सितारगंज- राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज में कोरोना संक्रमितो की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सितारगंज में आज फिर कोरोना टेस्टों की आई रिपोर्ट में बारह लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है। वही कोरोना संक्रमित पाए गए बारह लोगों में से छह लोग सितारगंज सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत है।स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा कोरोना सक्रमित सभी बारह लोगों को इलाज हेतु जिला अस्पताल रुद्रपुर आइसोलेट किया जा रहा है।
बड़ी खबर- राज्यसभा सांसद अमर सिंह नहीं रहे
वही सितारगंज के चिकित्सा अधिकारी राजेश आर्य ने मीडिया को बताया कि छब्बीस और सत्ताईस जुलाई को किए गए कोरोना टेस्टो की आज रिपोर्ट आई है। जिसमें कुल बारह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए बारह लोगों में से छह सितारगंज सिडकुल की किसी फैक्ट्री में कार्यरत हैं। वही चार नकटपुरा के निवासी जो अभी कंटोनमेंट जोन है, बाकी दो लोग वार्ड नंबर नौ सितारगंज के निवासी हैं। कोरोना संक्रमित सभी बारह लोगों को जिला अस्पताल रुद्रपुर इलाज हेतु आइसोलेट किया जा रहा है। वही सितारगंज सिडकुल की फैक्ट्री में कार्यरत कोरोना संक्रमित पाए गए छह लोगों के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है। संपर्क में आए सभी लोगों को होम क्वॉरेंटाइन कर सबकी कोरोना जांच करवायी जाएगी।
नैनीताल- मौत को दावत दे रहा है नैनीताल का यह रपटा, 12 घंटे के भीतर दो दुर्घटनाएं

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार
उत्तराखंड STF की ‘लखपति इनामी’ योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित 
