उत्तराखंड-(काम की खबर) पुराना आधारकार्ड भी कराना होगा UPDATE

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- आधार कार्ड को लेकर नई अपडेट सामने आई है कि अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है और उसके बाद अपडेट नहीं हुआ है तो अब आपको उसे अपडेट कराना होगा। इसके लिए नए कैंप लगाने और नए स्थानों पर आधार सेवा केंद्र खोलने के भी निर्देश दिए गए हैं।

सोमवार को देहरादून जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक हुई जिसमें भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों के आधार कार्ड 10 वर्ष से अपडेट नहीं है उनका पत्ता सत्यापन करने फोटो और अन्य जानकारी अपडेट करने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएं उन्होंने आधार कार्ड को लेकर प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
  • ऑनलाइन भी करा सकते हैं आधार अपडेट
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

आप अपने आधार कार्ड को आसानी से अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको https://saup.uidai.gov.in/saup/ वेबसाइट पर पते का वेद प्रमाण अपलोड कर आधार अपडेट करा सकते हैं या फिर अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाकर आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें