हरिद्वार के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम रांघढ़वाला में रिश्तों का कत्ल कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे सन्नी की नुकीले हथियार से सीने पर वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था, जो मंगलवार रात खूनखराबे में बदल गया।

तीन बच्चों के पिता सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। सूचना मिलने पर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और सीओ नरेंद्र पंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पिता की तलाश तेज कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
