Roorkee News- उत्तराखंड में इन दिनों साइबरक्राइम चरम पर है और साइबर ठगों का सबसे बड़ा हथियार है लालच। थोड़ा सा भी लालच में आकर लापरवाही बरतने वाले लोगों को साइबर ठग ऐसा चूना लगाते हैं। कि फिर पीड़ित पुलिस के चक्कर काटने पर मजबूर हो जाता है। अब रुड़की में आए इस मामले को ही ले लो जहां ₹5 के पिज्जा के लालच में युवक को ₹50 हजार का चूना लग गया। अब पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा मोहम्मद पुर गांव निवासी राजकुमार शर्मा ने पिज़्ज़ा ऑर्डर करने के लिए गूगल पर मोबाइल नंबर सर्च किया । जिसके बाद उन्हें एक नंबर मिला जिस पर उन्होंने कॉल की तो पता चला कि कंपनी की तरफ से ₹5 में पिज्जा देने की स्कीम दी गई है। जिसके बाद युवक को बताया गया कि उन्हें ₹5 जमा करने होंगे और उनके घर पिज़्ज़ा होम डिलीवरी कर दी जाएगी। साइबर ठग ने युवक को बताया कि वह मोबाइल पर कंपनी का एक लिंक भेजेंगे, जिसे क्लिक करते ही उनके खाते से ₹5 कट जाएंगे जिसके बाद उनके घर पिज़्ज़ा डिलीवरी होगा।
₹5 के पिज़्ज़ा के लालच में राजकुमार शर्मा ने मोबाइल पर आए लिंक को ओपन कर दिया। और ओपन करते ही उनके खाते से रकम साफ हो गई, जैसे ही बैंक से पैसे ट्रांसफर होने का मैसेज देखा तो उनके होश उड़ गए। ₹5 का पिज़्ज़ा का स्वाद पूरी तरह बेस्वाद हो गया। दोबारा से युवक ने उस नंबर पर जब फोन किया तो नंबर बंद आया जिसके बाद युवक ने पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले को पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच पड़ताल शुरू करेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
