- मां को डंडे से पीटकर मार डाला पुत्र गिरफ्तार, नौकरी के लिए बार-बार टोकने से था परेशान
चंबा (टिहरी)- नौकरी के लिए बार-बार कहने से परेशान युवक ने मां को डंडे से पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी है।
स्वाडी गांव निवासी रविंद्र दत्त ने शुक्रवार शाम चंबा थाना पहुंचकर बताया कि उनके बेटे आकाश (23) ने शुक्रवार सुबह अपनी मां कमलेश देवी (50) को डंडे से पीटकर मार दिया है। थानाध्यक्ष एलएस बुटोला ने तत्काल एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और एएसपी जेआर जोशी को सूचना दी और देर रात आरोपी को गांव के पास सड़क किनारे से गिरफ्तार कर लिया। आकाश ने पूछताछ में बताया कि मां बार-बार उसे नौकरी और कामधंधा करने को कहती थी, जिससे झगड़ा होता था।
उसने गुस्से में आकर कमरे में रखे डंडे से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविंद्र दत्त का स्वाडी गांव में मकान अलग स्थान पर है और वह देहरादून में एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं। कमलेश देवी दूध बेचती थी। सुबह दूध लेने के लिए गांव का एक व्यक्ति पहुंचा तो देखा वह फर्श पर पड़ी थी। उसने गांव के अन्य लोगों को सूचना दी जानकारी मिलने पर रविंद्र गांव पहुंचे और थाने में बेटे के खिलाफ तहरीर दी। मृतका की एक बड़ी बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। आरोपी को शुक्रवार सुबह को मां ने फिर कोई भी नौकरी न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की करने को कहा। इसी बात पर कहासुनी हो गई और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त 

