Dehradun News:प्रदेशवासियों को इस बार मानसून देरी से देखने को मिलेगा। खबर है कि उत्तराखंड में मानसून आने में देरी की संभावना है। मौसम विभाग ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उत्तराखंड में मानसून में 1 सप्ताह की देरी से पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि मानसून सामान्यतः कुमाऊं क्षेत्र में 20 जून को दस्तक देता है और 25 तक पूरे उत्तराखंड को कवर कर लेता है। लेकिन इस बार मानसून में देरी की आशंका है। दरअसल केरल में मानसून 1 जून को पहुंचता है। हालांकि इस बार केरल में मानसून ने 6 जून तक भी दस्तक नहीं दी है। जिसके चलते उत्तर भारत में मानसून देरी से पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि यदि मानसून सामान्यतः गति से आगे बढ़ता है, तो उत्तराखंड में भी यह 1 सप्ताह की देरी से जून के अंत तक ही पहुंचेगा।
यहां तापमान में हुई बढ़ोतरी
राजधानी देहरादून में दिन के सूरज की तपिश से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि रात को यह तापमान नहीं बढ़ रहा है। बता दे यहां दिन और रात के तापमान में 15.4 डिग्री तक का अंतर नजर आ रहा हैं। दिन में गर्मी है तो वही रात में ठंड। वहीं डॉक्टरों ने इस मौसम में तबीयत नासाज होने का अंदेशा जताते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
आने वाले दिनों में 6 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
बताया जा रहा है कि अगले 5 से 6 दिनों में प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके तहत येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अधिकतम तापमान सामान्य के करीब है। 12 जून के आसपास तक कुछ मैदानी जिलों में तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री तक अधिक पहुंच सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
