पिथौरागढ़- उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के बेरीनाग से दुखद खबर है। यहां बारातियों से भरी बोलेरो जीप खाई में गिर गई, इस दर्दनाक हादसे में दुल्हे के भाई की मौत हो गई जबकि चालक समेत सात लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुरानाथल में बारातियों की जीप खाई में गिरने से दुल्हे के भाई की मौत हो गई, जबकि चालक समेत सात लोग घायल हो गए। हादसा बेलकोट चौपाता के पास हुआ। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है ।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून- (बड़ी खबर) यहां बनेगी राज्य की पहली रोबोटिक लैब CM रावत ने की घोषणा

शुक्रवार देर शाम पुरानाथल के पास एक बुलेरो जीप संख्या यूके 02 टीए-1585 अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में समा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला। बेरीनाग के प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश राय ने बताया कि चन्तोला गांव निवासी कृष्णा राम के बेटे ओम प्रकाश की बारात पुरानाथल गई थी, वापसी में बारातियों की जीप खाई में गिर गई। दूल्हा के भाई दीप चंदोला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में दुल्हे का दूसरा भाई संदीप कुमार पुत्र मोहन राम नरगोली, पूरन पुत्र राजेन्द्र राम, पुष्कर पुत्र गणेश राम, दीपचंद्र पुत्र किशन राम, अक्षय पुत्र किशन राम, रोहित पुत्र सुनील कुमार, राकेश कुमार, हरीश पुत्र किशन राम घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम में कांस्टेबल संतोष डोभाल, प्रमोद कुमार, मोहन सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून-(बड़ी खबर) 2 दिसंबर से राज्य में ऐसे होगी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
