Uttarakhand: Women ODI Tournament: Semifinal: सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड को आठ रन से जीत मिली। उत्तराखंड ने सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को हराया। एकता बिष्ट की कप्तानी में उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहली बार वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2023-2024 सत्र में T20 टूर्नामेंट के भी फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए बिंदुखत्ता निवासी कंचन परिहार ने 79 गेंद में शानदार 60 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पूनम राउत ने 51 और कप्तान एकता बिष्ट ने 25 रनों का योगदान दिया, जिसकी बदौलत उत्तराखंड का स्कोर 200 के पार पहुंचा।

महाराष्ट्र में 193 रन बनाए और मुकाबला 8 रन से उत्तराखंड के पक्ष में रहा। महाराष्ट्र की ओर से तेजल ने 142 गेंद में शानदार 105 रन बनाएं। वह आखिरी ओवर में आउट हुई जिन्हें मानसी जोशी ने पवेलियन भेजा। गेंदबाजों के प्रदर्शन पर गौर करें तो मानसी जोशी ने पांच और सफीना ने तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा अंजलि और प्रेमा को भी एक-एक विकेट मिला।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद 
