Dehradun News: यूट्यूबर वीडियो पर पुलिस लगातार नजर बनाये हुए है। मंगलवार को पुलिस ने युवतियों के सामने सुपर बाइक से स्टंट करने वाले एक यूट्यूबर को चिन्हित किया और पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर को गिरफ्तार भी कर लिया। इस मामले में एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे का कहना है कि पुलिस पिछले सप्ताह से रैश ड्राइविंग करने वाले यूट्यूबरों पर नजर रख रही है।
अभी तक 10 यूट्यूबरों को चिन्हित किया जा चुका है। जिनमें से धनंजय सिंह निवासी कांवली रोड को मंगलवार को पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार उसने अपने चैनल पर दो वीडियो अपलोड की थी। इसमें कैप्शन दिए हुए थे क्यूट गर्ल रिएक्शन ऑफ कावासाकी जेड900 और क्यूट गर्ल मार्केट रिएक्शन। इन वीडियो में वह राह चलती लड़कियों के सामने स्टंट बाइकिंग करता नजर आ रहा था।
जैसे ही बाइक लड़कियों के सामने पहुंचती वहां पर तेज एक्सलरेटर देकर उन्हें परेशान कर रहा था। इसके अलावा भी उसने कई और वीडियो भी अपने चैनल पर अपलोड की हैं। जिसके बाद उसके खिलाफ पटेलनगर थाने में आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि इन यूट्यूबरों से पुलिस मोटर वाहन अधिनियम के तहत तीन लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल सकती है। इसके अलावा उन्हें छह माह के लिए मुचलका पाबंद भी किया जा सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया Update
उत्तराखंड: यहां भालू ने वन दरोगा, प्रधान सहित 4 लोगों को किया घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM की कड़ी कार्रवाई, जाति छुपाकर भूमि विक्रय पर कड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
नैनीताल: फॉर्चूनर में बैठ हूटर बजाना विधायक के बेटे को पड़ा भारी, उतरी “वीआईपी हनक”
नैनीताल :(बड़ी खबर) IAS दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अतिक्रमण को किया ध्वस्त
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस अधिकारियों के तबादले
हल्द्वानी : शहर में शुक्रवार को इन जगह आएगी LPG गैस की गाड़ी
देहरादून : (बड़ी खबर)19 शिक्षकों को मिलने जा रहा यह पुरस्कार
हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज.. 

