Haldwani News: एक बार फिर उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोकगायक बीके सामंत ने अपने सुपरहिट गीत थल की बाजार के नेपाली संस्करण “” असन बजार ,, से धमाल मचाया है। अपनी सुरूली आवाज के लिए उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोकगायक बीके. सामंत ने नेपाल की संगीत जगत में जबरदस्त तरीके से दस्तक दी है। जिसके बाद उत्तराखंड के साथ ही नेपाल में भी बीके सामंत ने गीत ने एक अलग पहचान बनाई है। इससे पहले लोकगायक बीके सामंत कई सुपरहिट कुमाऊंनी गीत गा चुके है।
गौरतलब है कि नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध असन बजार को थल की बाजार गीत जैसी प्रसिद्धि मिलने जा रही है। विगत दो जून को रिलीज हुए इस नेपाली गीत को जहाँ बी. के. सामंत ने अपने सुरों से सजाया है तो वहीं दूसरी ओर इस गीत में नेपाल के प्रख्यात गायक प्रताप दास पहली बार एक अभिनेता के तौर पर अभिनय कर रहे हैं और गीत में उनका साथ दे रही हैं नेपाल कि ही प्रसिद्ध अभिनेत्री सुप्रिया खनाल तथा संगीत संयोजक रिकेश गुरुंग एवं गीतकार हर्क सौद की जोड़ी ने गीत में चार चाँद लगा दिये है। एक बार फिर बीके सामंत का दबदबा संगीत जगत में बोल रहा है।
असन बजार गीत को जीवन स्वर के द्वारा निर्देशित किया गया है जबकि गीत की कोरियोग्राफर केबिका खत्रीव तथा राकेश दहल द्वारा गीत को एडिट किया गया है। नोवाइस यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गीत को खबर पहाड़ की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं है। यह गीत भी थल की बाजार जैसे हिट हो। आप भी सुनिएं…

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
