हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार में 200 रुपये के मामूली विवाद ने एक मजदूर की जान ले ली। घटना में एक मजदूर ने अपने साथी राजमिस्त्री की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
मामला शांतिकुंज के पास निर्माणाधीन भवन का है। 14 अक्टूबर की सुबह वहां एक राजमिस्त्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामनिवास (निवासी पुंवाया, शाहजहांपुर, यूपी) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि रामनिवास की गला दबाकर हत्या की गई थी। जांच में सामने आया कि मृतक का साथी मजदूर सतेंद्र (निवासी खटकी, परीक्षितगढ़, मेरठ) से 200 रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद सतेंद्र मौके से गायब हो गया।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सतेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग 
